फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: टेंपो व ई-रिक्शा की मनमानी सुगम यातायात पर भारी

Tue, 17 Dec 2024 11:20 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
शहर के बांसी तिराहे पर सड़क की पटरी पर खड़ा टेंपो का ई-रिक्शा। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। टेंपो व ई-रिक्शा वालों की मनमानी सुगम यातायात पर भारी पड़ रही है। नगर के लुंबनी रोड स्थित पेट्रोल पंप तिराहे पर जगह-जगह वाहन खड़ा कर देने से हमेशा जाम लगा रहता है। यातायात पुलिस इस पर अंकुश नहीं लगा पा रही है। इसके कारण आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं।
लोगों का कहना है कि यातायात पुलिस के सब इंस्पेक्टर, सिपाही व होमगार्ड सुबह से शाम तक केवल बाइक वालों का चालान काटने में व्यस्त रहते है। सड़क पर जगह-जगह खड़े ई-रिक्शा व टेंपो पर नजर नहीं पड़ती है।
विज्ञापन

फुटपाथ वाली जगह वाहनों को आड़ा-तिरछा खड़ा कर दिन भर सवारी भरने से यातायात व्यवस्था बिगड़ जाती है। आने-जाने वाले लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है।
सबसे अधिक परेशानी सुबह एवं शाम के समय होती है। जब स्कूल के बच्चे पढ़ने के लिए आते-जाते हैं। वाहनों की टक्कर से छात्र सड़क पर गिरकर चोटिल भी हो जाते हैं। बावजूद, यातायात कर्मी गंभीर नहीं हो रहे हैं। इसके कारण समस्या जस की तस बनी हुई है।
विज्ञापन

शहर निवासी संदीप द्विवेदी, अनूप यादव, मनीष जायसवाल ने यातायात पुलिस से ई-रिक्शा व टेंपो वालों के खिलाफ भी अभियान चलाने की मांग की है, जिससे वे अपने वाहन को के बजाए पटरी पर खड़ा करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें