फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: हेलमेट न पहनने की आदत बनी जानलेवा, 15 दिन में छह की मौते

Tue, 17 Dec 2024 11:20 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
बिना हेलमेट के जाते बाइक पर सवार तीन लोग।
विज्ञापन
संतकबीरनगर। युवाओं में हेलमेट न लगाने और स्टंटबाजी करने का शौक जानलेवा साबित हो रहा है। हादसे में पिछले 15 दिनों में छह लोगों की मौत हुई है, ये हेलमेट नहीं लगाए हुए थे।
विज्ञापन

नवंबर में यातायात माह मनाया गया, जिसके तहत प्रतिदिन तिराहे-चौराहे व अन्य सार्वजनिक स्थानों पर वाहन चालकों को रोक-रोककर समझाया। स्कूल-कॉलेजों में भी विद्यार्थियों को बताया गया। इसके अलावा दो पहिया वाहन चालकों को हेलमेट लगानेे के लिए जागरूक किया गया। फिर भी लोग अपनी जान जोखिम में डालकर बिना हेलमेट चल रहे हैं।
यातायात माह में पुलिस की तरफ से सबसे ज्यादा बिना हेलमेट के 2615 लोगों पर कार्रवाई की गई थी। कड़ाई पर लोग प्रमुख चौराहों पर पहुंचने के दौरान हेलमेट लगा लेते हैं और जैसे की चौराहा पार करते हैं वैसे ही हेलमेट उतारकर या तो टांग लेते हैं अथवा पीछे बैठे साथी को पकड़ा देते हैं। बाइक लेकर सड़कों पर फर्राटा भरने वाले अधिकांश युवा बिना हेलमेट देखे जा सकते हैं। एक पखवारे में ही सड़क हादसे में लगभग छह लोगों की मौत हो चुकी है। इसके बाद भी लोग सीख न लेकर बिना हेलमेट के वाहन लेकर धड़ल्ले से चल रहे हैं। हेलमेट न होने की वजह से ज्यादातर मौतें हेड इंजरी से होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें