फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: अवैध रूप से संचालित मदरसे को प्रशासन ने बंद करवाया

Wed, 01 Apr 2026 11:46 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
शोहरतगढ़। सेठ राम कुमार खेतान बालिका विद्यालय के पास अवैध रूप से संचालित हो रहे मदरसे को जिला प्रशासन ने बंद करवा दिया। यह एक मकान बना हुआ है। सूत्र के अनुसार इसका उद्घाटन बुधवार को होना था।
विज्ञापन

कागज लेकर संचालक को तहसील कार्यालय पर बृहस्पतिवार को प्रस्तुत होने निर्देश दिए गए हैं। हालांकि, संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है।
मिली जानकारी के अनुसार, सेठ राम कुमार खेतान बालिका विद्यालय के पास चोरी छिपे कई महीनों से मदरसे का संचालन किया जा रहा था। किसी ने उद्घाटन होने का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया, जिसके बाद कार्रवाई की गई। बात दें कि जिले में डीएम दीपक मीणा के समय में इस मदरसे के निर्माण को रुकवा दिया गया था।
विज्ञापन

संबंधित पक्षों से लिखित में लिया गया कि भविष्य में यहां पर मदरसे का न तो निर्माण कराया जाएगा और नहीं संचालन होगा। डीएम का तबादला जिले होने के बाद तथाकथित लोगों ने मकान का निर्माण करवा लिया और चोरी छिपे मदरसे का संचालन करने लगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें