उसका बाजार। उसका बाजार थाना क्षेत्र के तिघरा गांव में बुधवार को दोपहर में बाइक की टक्कर लगने से गांव निवासी रविशंकर दुबे की पुत्री अनवी दुबे (6) की मौत हो गई। इस दुर्घटना से घर समेत गांव में मातम पसरा हुआ है। अनवी के बाबा शत्रुघ्न दुबे ने उसका पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि अनवी गांव की दुकान पर जा रही थी। इसी बीच एक बाइक सवार तेज रफ्तार में बाइक चलाते हुए आया और उसे टक्कर मार दी।
इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गई। लोगों ने आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
इस संबंध में एसओ हरेकृष्ण उपाध्याय ने बताया कि सूचना के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।