फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: दस गर्भवतियों की जांच, 11 बच्चों का हुआ टीकाकरण

Wed, 15 Jan 2025 11:37 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
भनवापुर। ब्लाॅक क्षेत्र के धौरहरा और साहेबपारा में बुधवार को टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया। इसमें एएनएम ने कुल 10 गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व जांच के साथ ही 11 बच्चों का टीकाकरण किया गया।
विज्ञापन

साहेबपारा में एएनएम बीना के द्वारा ड्यूलिस्ट के आधार पर पांच गर्भवती महिलाओं का प्रसव पूर्व जांच करते हुए आठ बच्चों का टीकाकरण किया। इसी क्रम में क्षेत्र के धौरहरा में उपस्थित एएनएम मालती ने गांव के पांच बच्चों का टीकाकरण के साथ ही तीन गर्भवती महिलाओं का जांच व टीकाकरण किया गया। टीकाकरण शिविर का औचक निरीक्षण करने पहुंचे स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी राजीव कुमार त्रिपाठी ने बताया कि गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को हरी पत्तेदार सब्जियां, मौसमी फल, अंडा, दूध, मछली आदि आहार में शामिल करें। पोषण युक्त संतुलित आहार लेने से गर्भ में पल रहे शिशुओं पर उसका प्रभाव पड़ता है। इस दौरान मालती, नीलम पाठक, लक्ष्मी, सुनीता, सबाना खातून आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें