फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं पर एएनएम दें ध्यान

Wed, 15 Jan 2025 11:37 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
भनवापुर। क्षेत्र के सीएचसी सिरसिया अधीक्षक डॉ. शैलेंद्र मणि ओझा ने बुधवार को मनीकौरा में चल रहे टीकाकरण शिविर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान एएनएम रागिनी, आशा अनीता और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता साधना उपस्थित मिली।
विज्ञापन

टीकाकरण शिविर में 34 बच्चों समेत 20 गर्भवती को सेवा दी जानी थी। अधीक्षक ने एएनएम तथा आशा बहू को उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं पर ध्यान देने और गंभीर एनीमिक गर्भवती महिलाओं को स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाकर आयरन सूक्रोज की डोज दिलवाने के लिए निर्देशित किया। डॉ. शैलेंद्र मणि ओझा ने एएनएम से 100 दिवसीय टीबी अभियान में पात्र व्यक्तियों की स्क्रीनिंग करने और गर्भवती महिलाओं का शीघ्र पंजीकरण, प्रसव पूर्व जांच और संस्थागत प्रसव के तहत निशुल्क अल्ट्रासाउंड करवाने की बात की। जिसमें जच्चा और बच्चा को सुरक्षित किया जा सके।
विज्ञापन

अधीक्षक ने एएनएम और आशा बहू को टीकाकरण के एक दिन पूर्व ड्यू लिस्ट तैयार करते हुए बुलावा पर्ची का वितरण करने के लिए निर्देशित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें