फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: दो डिग्री बढ़ा तापमान...धूप खिलने से बढ़ी गर्मी

Sun, 14 Jul 2024 11:43 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

आगे भी बारिश के बने हैं आसार, अधिकतम तापमान 37 डिग्री रहासंवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। बारिश के बाद सुबह से ही धूप निकलने से एक बार फिर लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ा, जिससे लोग जरूरी कार्य से ही घर से निकले। रविवार काे धूप खिलने से अधिकतम तापमान 37 डिग्री से अधिक दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार आगे भी बारिश होने की संभावना है।
रविवार को दिन चढ़ने के साथ गर्मी भी बढ़ती गई। 10 बजे के बाद लोगों को गर्मी के साथ उमस का भी सामना करना पड़ा। लोग गर्मी से राहत पाने के लिए पंखा व कूलर के सामने बैठे रहे। पूरे दिन आसमान में बादलों का आवाजाही लगी रही। उसके बाद भी सूरज का तेवर कम नहीं हुआ। गर्मी बढ़ने के बीच बिजली की आंख मिचौली से भी लोगों को परेशान होना पड़ा। धूप तेज होने से लोग छाता व अन्य कपड़ों से शरीर को ढक कर ही घर से निकले। गर्मी में लोगों ठंडी वस्तुओं का सेवन करते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि आगे भी बारिश होने की संभावना है। रविवार काे अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री व न्यूनतम तापमान 28.8 डिग्री दर्ज की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें