फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: तीन डिग्री बढ़ा तापमान, दोपहर की धूप ने झुलसाया

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। तापमान बढ़ने के साथ एक बार फिर गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। सोमवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री के पार होने से दोपहर की धूप ने लोगों को झुलसाया, जबकि मौसम विज्ञान के अनुसार आगे और भी तापमान में वृद्धि हो सकती है।
सुबह से ही सूर्य देव ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए। पूरे दिन लोगों को गर्मी के साथ उमस ने भी परेशान किया। दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा छाया रहा। तेज हवाओं ने लोगों को झुलसाया। गर्मी बढ़ने के साथ ही लोगों की परेशानी भी बढ़ने लगी। कूलर व पंखा गर्म हवाएं दे रहे थे। इससे घर में भी लोगों को राहत नहीं मिल पा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि मध्य क्षोभ मंडल में 73 डिग्री पूर्वी देशांतर के आसपास एक द्रोणी के रूप में अवस्थित पश्चिमी विक्षोभ की पछुआ हवाओं तथा निचले क्षोभ मंडल में बंगाल की खाड़ी से आ रही आर्द्र पुरवा हवाओं की प्रतिक्रिया के कारण गर्मी बढ़ने लगेगी। हवाओं की दिशा बदलने से गर्म रेगिस्तानी इलाकों से आने वाली शुष्क एवं गर्म पछुआ हवाओं के प्रभाव से चार से पांच दिनों में तापमान 45 डिग्री के पार भी जा सकता है। इससे प्रदेश के दक्षिणी इलाकों में लू चलने की संभावना है। सोमवार को अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री व न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें