फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसील परिसर में कांग्रेस ने विरोध-प्रदर्शन किया

Thu, 18 Feb 2016 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तहसील परिसर में गुरुवार को केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों के खिलाफ कांगे्रसियों ने कार्यकर्ताओं के साथ धरना प्रदर्शन किया। वक्ताओं ने सरकार की जनविरोधी नीतियों का बखान किया और राज्यपाल को 18 सूत्रीय संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।
विज्ञापन


धरने में पूर्व विधायक अनिल सिंह ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की सरकार जनता को विकास का झांसा देकर ठग रही है। दोनो ही सरकारें अपने वादे को भूल कर जनविरोधी हो चुकी है। इसका जवाब जनता आगामी विधानसभा चुनाव में जरूर लेगी।

हम कांग्रेसी नेता सरकार के जनविरोधी नीति को जनता के सामने कर रहे है। ताकि सही व गलत की पहचान जनता करें और समाज को विकास की ओर आगे ले जाकर देश को उन्नतिशील बनाने में योगदान दें।
विज्ञापन


युवा कांग्रेस पार्टी के जिला संयोजक अतहर अलीम ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार अच्छे दिन का सपना दिखाकर और प्रदेश की सपा सरकार बिजली और बेरोजगारों को रोजगार आदि का सुनहरा वादा कर भूल चुकी है। देश में सिर्फ सरकारें जनता को छलने का काम कर रही है।

यह कांग्रेस कार्यकर्ता किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेंगे। पूरे जनपद में तहसीलवार हम कांग्रेसी कार्यकर्ता प्रदर्शन कर जनता को केंद्र व प्रदेश सरकार की असली कारनामों को बतलाने का काम कर रहे हैं।

इससे ही लोकतंत्र मजबूत होगा और आम जनता अच्छाई की पहचान कर के जनहित में कार्य न करने वाले राजनैतिक नेताओं को सबक सिखलाएगी।

धरने में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता प्रमोद कुमार उपाध्याय, देवेंद्र मणि त्रिपाठी, देवराज चौधरी, इकबाल अहमद आदि ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भानुदत्त शुक्ल व संचालन दीनदयाल गुप्ता ने की। इस दौरान रामबहादुर चौधरी, इश्तियाक, पंकज जायसवाल, मो. मजीद, जिल्लेगाविद, रामतीरथ पासवान, अनिल पासवान, श्यामू शर्मा, डॉ. मुख्तार चौधरी, अहमद शाह रहमानी, मजहर अली, नंदकिशोर चौधरी, मनिकराम, संतोष यादव, श्यामलाल शर्मा, विष्णु कुमार सिंह, नागेंद्र कुमार गौड़ सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें