फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले दिन शांतिपूर्ण हुई बोर्ड परीक्षा

Thu, 18 Feb 2016 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बोर्ड परीक्षा में पहले ही दिन हाईस्कूल के 3262 बच्चों ने परीक्षा छोड़ दी। जिले में बनाए गए कुल 71 केन्द्रों पर 30185 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इसमें 26923 बच्चों ने ही हिन्दी की परीक्षा में हिस्सा लिया।
विज्ञापन


दूसरी पाली में इंटरमीडिएट के भी बड़ी संख्या में परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। हालांकि इनकी गणना देर शाम तक पूरी नहीं हो पाई थी। परीक्षा के पहले दिन केन्द्रों पर चाक-चौबंद व्यवस्था रही। डीएम-एसपी समेत जोनल, सेक्टर मजिस्ट्रेट और सचल दस्तों ने केन्द्रों का भ्रमण कर परीक्षा व्यवस्था का हाल देखा।

बोर्ड परीक्षा के लिए उत्साहित बच्चे सुबह साढ़े 6 बजे से ही केन्द्रों पर जुटने लगे थे। नगर के राजकीय कन्या इंटर कॉलेज तेतरी बाजार, बाल शिक्षा सदन सहित अन्य केन्द्रों पर बड़ी संख्या में परीक्षार्थियों के साथ अभिभावक भी पहुंचे थे। कक्ष संख्या और अनुक्रमांक तक परीक्षार्थियों को पहुंचाने में मशगूल रहे।
विज्ञापन


गेट पर सघन जांच के बाद ही परीक्षार्थियों को केन्द्र में प्रवेश की अनुमति दी गई। डीएम डा.सुरेन्द्र कुमार व एसपी अजय कुमार साहनी ने केन्द्र का निरीक्षण किया। कमरों में जाकर परीक्षा व्यवस्था की जानकारी ली।

हिदायत दी कि किसी भी हाल में परीक्षा की सुचिता भंग नहीं होनी चाहिए। जोगिया ब्लाक के आश्रम पद्धति विद्यालय धनगढिया में 10वीं के 454 में 424, 12वीं के 325 में से 317 ने परीक्षा दी। सूर्या इंटर कॉलेज में 10वीं के 425 में से 391 उपस्थित रहे।

गौतम माध्यमिक उच्चतर मा.विद्यालय में हाईस्कूल के 29 और इंटर के 18 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। उसका विकासखंड के तीर्थराज समरथा इंटर कॉलेज पकड़ी में हाईस्कूल के 462 में 32, इंटर के 407 में से 5 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। भनवापुर ब्लाक में पंडित दीनदयाल कन्या इंटर कॉलेज में कुल 369 छात्र को परीक्षा देना था, जिसमें 332 ने ही परीक्षा दी। 37 बच्चे अनुपस्थित रहे।

संत मौनीदास इंटर कॉलेज में 419 बच्चों में 37 ने परीक्षा छोड़ी। किसान इंटर कॉलेज में कुल 458 छात्रों में 42 ने परीक्षा छोड़ी। इन तीनों केन्द्रों पर बीडीओ इटवा रामनाथ बतौर सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त रहे। द्वितीय पाली में किसान इंटर कॉलेज सिकटा में 192 बच्चों में से 26, संत मौनीदास इंटर कॉलेज में 216 बच्चों में से 5 ने परीक्षा छोड़ी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें