शोहरतगढ़/ ढेबरुआ। बढ़नी कस्बे से सटे नेपाल के कृष्णानगर से एक स्कूली बच्चे के अपहरण की घटना सामने आया है। बताया जा रहा है कि बृहस्पतिवार को नेपाल के कृष्णानगर के एक स्कूल से निकल बच्चे बैन में बैठे कुछ लोगों ने रास्ता पूछने के बहाने बैन बैठा लिए थे। उसके बाद लड़के को पीपीगंज के पास एक जंगल में होश आया है। किसी तरह बच्चे ने शुक्रवार वहां से भागकर बच्चा बढ़नी बार्डर पहुंचा। जहां एसएसबी को बच्चे ने आप बीती सुनाई।
बढ़नी बार्डर सीमा उस पार नेपाल के कृष्णानगर निवासी यथार्थ अग्रहरि (13) ने शुक्रवार को एसएसबी को अपनी आप बीती सुनते हुए कहा कि वृहस्पतिवार को नेपाल कृष्णानगर में स्थित एक स्कूल पढ़ कर घर जाने निकल रहा था। उसी दौरान एक वैन में बैठे कुछ लोगों ने रास्ता पूछने के बहाने मुझे बुलाकर वैन में बैठा लिया। वैन के अंदर पहुंचा, तो एक एक व्यक्ति ने मेरे चेहरे रुमाल डाल दिया और मैं बेहोश हो गया। मुझे जब होश आया तो एक जंगल था। वहां दो लड़के और थे। उनके शरीर पर चोट के निशान थे उन्होंने मुझे मारपीटा। पूरी रात एक रस्सी ससे बंधा रहा, शुक्रवार भोर में किसी तरह भाग कर पीपीगंज रेलवे स्टेशन पहुंचा। जहां एक महिला से अपनी पूरी बात बताई और उसकी मदद से अपनी बुआ के घर पहुंच गया। उसके बाद पीड़ित के माता-पिता को सूचना दी गई। सूचना पर परिजन पीपीगंज पहुंचकर बच्चे के साथ पीपीगंज के पुलिस प्रशासन को मामले की जानकारी देकर बढ़नी के लिए रवाना हुए। बढ़नी पहुंचकर बार्डर पर एसएसबी को पूरी जानकारी दी। फिलहाल सीमा पर तैनात पुलिस प्रशासन एवं सुरक्षा एजेंसियां कुछ बताने से इनकार कर दिया है।