फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: पोखरे में डूबने से किशोरी की मौत

Sat, 25 Jul 2026 12:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बांसी। कोतवाली क्षेत्र के महादेवा गांव स्थित एक पोखरे में डूबने से शुक्रवार शाम करीब पांच बजे 14 वर्षीय किशोरी की मौत हो गई। घटना के बाद गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि रेलवे लाइन निर्माण के लिए मिट्टी लेने वाले ठेकेदार ने पोखरे की मानक से अधिक खुदाई कर दी थी, जिससे पोखरा काफी गहरा हो गया और हादसा हुआ।
जानकारी के अनुसार महादेवा गांव के पठानपुरवा टोला निवासी बरकत खान की 14 वर्षीय बेटी शाकिरा बानो उर्फ लकी गांव के पास स्थित पोखरे के किनारे गाय और भैंस चरा रही थी। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चली गई। उसके साथ मौजूद अन्य बच्चियों ने डूबता देखकर गांव पहुंचकर परिजनों और ग्रामीणों को सूचना दी।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और करीब एक घंटे की तलाश के बाद किशोरी को पोखरे से बाहर निकाला। उसे तत्काल बांसी के 50 शैय्या संयुक्त चिकित्सालय ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

घटना के बाद ग्रामीणों में नाराजगी है। गांव निवासी आरिफ खान, साहब खान और ग्राम प्रधान हमीदुल्लाह ने आरोप लगाया कि रेलवे लाइन के लिए मिट्टी भराई का कार्य कर रहे ठेकेदार ने पोखरे की आवश्यकता से अधिक खुदाई कर दी थी। इससे पोखरे में गहरे गड्ढे बन गए, जिनकी वजह से किशोरी गहरे पानी में चली गई और उसकी डूबने से मौत हो गई। हादसे के बाद मृतका के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि पूरे गांव में शोक की लहर है।
कोतवाल मृत्युंजय पाठक ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। मामले की जांच की जा रही है और आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें