सिद्धार्थनगर। उत्तर प्रदेश पावर काॅर्पोरेशन निविदा, संविदा कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष व्यासजी चतुर्वेदी ने कहा कि विभिन्न समस्याओं के निदान के लिए 28 जुलाई को शक्ति भवन लखनऊ में आंदोलन होगा। इसमें जिले के संविदाकर्मी शामिल होंगे। उन्होंने अधीक्षण अभियंता विद्युत को दिए पत्र में कहा है कि समस्याओं का निदान नहीं होने पर 29 जुलाई से प्रदेश मुख्यालय समेत सभी जिलों में धरना प्रदर्शन किया जाएगा। संवाद