फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: सिद्धार्थ विश्वविद्यालय में जल्द शुरू होगा तकनीकी कोर्स

Mon, 09 Jun 2025 11:08 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु में जल्द ही 40 प्रकार के ऑनलाइन सर्टिफिकेट कोर्स संचालित होंगे। इससे जिले के युवाओं को टेक्निकल कोर्स करने के लिए अन्य जगह नहीं जाना पड़ेगा। इन नए सर्जित पाठ्यक्रम को करके युवा अपने ही शहर में रोजगार भी प्राप्त कर सकते हैं।
युवाओं के कार्य कौशल को संवारने तथा पेशेवर योग्यता हासिल करने के लिए इस तरह के कोर्स का संचालन किया जाना है। युवाओं के लिए यह कोर्स बहुत ही उपयोगी साबित होगा। लगभग सभी कोर्स की पढ़ाई ऑनलाइन माध्यम से होगी। विश्वविद्यालय में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डेटा साइंस, डेटा एनालिटिक्स, डिजिटल मार्केटिंग, वेब डिजाइनिंग, वेब डेवलपमेंट, प्रोग्रामिंग लैंग्वेज जैसे जावा, पायथन, सीसी, इंटरनेट ऑफ थिंग्स, फाइनेंशियल एकाउंटिंग और टैली सहित कई कोर्स है, जो टेक्निकल होने के साथ जिले के लिए रोजगार के उपयुक्त हैं। इससे जिले के युवा आसानी से रोजगार प्राप्त कर पाएंगे।
विज्ञापन

वहीं इन कोर्स को करके बड़ी-बड़ी कंपनियों में भी रोजगार का अवसर प्राप्त करेंगे। विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जल्द ही सभी कोर्स के बारे में जानकारी दे दी जाएगी। उसके बाद युवा अपने पसंदीदा टेक्निकल कोर्स से पढ़ाई कर सकते हैं।
विज्ञापन

इससे युवाओं को रोजगार मिलने की संभावना बढ़ जाएंगी। जबकि, सेवायोजन विभाग से जारी पोर्टल पर विश्वविद्यालय के छात्रों को पहले वरियता दी जा रही है। ऐसे में यह टेक्निकल कोर्स उनके लिए अधिक लाभ कर होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें