फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: विद्यालयी बच्चों को निपुण बनाने के लिए शिक्षक हुए प्रशिक्षित

Wed, 14 Feb 2024 01:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


शोहरतगढ़। बीआरसी पर फाउंडेशनल लिट्रेसी एंड न्यूमरेसी के तहत क्षेत्र के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया। इसमें बुनियादी शिक्षा व संख्या आधारित चार दिवसीय प्रशिक्षण के द्वितीय फेरा के तीसरे व चौथे बैच का समापन मंगलवार को हुआ।
विज्ञापन


शिक्षकों को विद्यालय के बच्चों को भाषा व गणित में निपुण बनाने के लिए विभिन्न विधियों को बताया गया। भाषा व गणित के आधारशिला क्रियान्वयन संदर्शिका का उपयोग करते हुए कक्षा शिक्षण को प्रभावी बनाने, प्रिंट रिच सामग्रियों के उपयोग, शिक्षण योजना निर्माण, साप्ताहिक व वार्षिक शिक्षण योजना के क्रियान्वयन, कालांश संचालन और आकलन व ट्रैकर को भरने आदि का तरीका बताया गया।
विज्ञापन

इस दौरान हरेंद्र बहादुर सिंह, कौशल किशोर, रश्मि, सुजीत, सुशील श्रीवास्तव, नंदिनी उपाध्याय आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें