फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: एसएसबी ने खेल के महत्व को छात्रों को बताया

Wed, 14 Feb 2024 01:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सिद्धार्थनगर। एसएसबी 43वीं वाहिनी सीमा चौकी ककरहवा की ओर से वाईब्रेंट विलेज प्रोग्राम और मिशन लाइफ कार्यक्रम के तहत गोद लिए गए गाँव ककरहवा के राजकीय इंटर कॉलेज के छात्रों के लिए खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें खिलाडिय़ों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
कमांडेंट उज्जल दत्ता ने बताया मिशन लाइफ एवं बाईब्रेंट विलेज कार्यक्रम के तहत सीमा चौकी प्रभारी ककरहवा में विक्रम सिंह सहायक कमांडेंट के नेतृत्व में राजकीय इंटर कॉलेज ककरहवा के छात्रों के लिए वाईब्रेंट विलेज प्रोग्राम मिशन लाइफ कार्यक्रम व खेलो इंडिया थीम के अंतर्गत बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। साथ ही छात्रों को जागरूक करते हुए बताया गया कि खेल हमारे जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। यह हमें स्वस्थ रखने के साथ-साथ मानसिक, शारीरिक और सामाजिक विकास का भी माध्यम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खेलने से हमारे शरीर की शक्ति बढ़ती है और हम तंदरुस्त रहते हैं। इसके साथ ही खेल हमें अनुशासन और नैतिकता की महत्वपूर्ण शिक्षाएं भी प्रदान करता है। खेल खेलने से हमारा मन ताजगी और सक्रियता से भर जाता है। यह हमारी मानसिक तनाव को कम करने में मदद करता है और हमें खुश और स्वस्थ रखता है। अंत में खेल में विजेता दल को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें