फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: शिक्षकों ने निकाली तिरंगा यात्रा

Sat, 22 Aug 2026 12:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। एनपीएस, यूपीएस, निजीकरण और टीईटी अनिवार्यता के विरोध में अटेवा व एनएमओपीएस के बैनर तले शुक्रवार को शिक्षकों और कर्मचारियों ने ओपीएस तिरंगा यात्रा निकाली। जय किसान इंटर कॉलेज सकतपुर सनई से शुरू हुई बाइक तिरंगा यात्रा जिला कलक्ट्रेट पहुंची।
विज्ञापन

यात्रा का निर्देशन प्रदेश संयुक्त मंत्री जनार्दन शुक्ल, प्रदेश आईटी सेल सह प्रभारी वीरेंद्र कुमार सक्सेना, मंडल अध्यक्ष बलवंत चौधरी और मंडलीय सलाहकार वकील खान ने किया।
यात्रा का नेतृत्व जिला अध्यक्ष बृजेश द्विवेदी, जिला महामंत्री संजय कर पाठक, जिला कोषाध्यक्ष श्रीकृष्ण चौधरी और जिला संयोजिका कल्पना ने किया। यात्रा में जिला प्रवक्ता आनंद कुमार शुक्ल, शेषनाथ गुप्ता, अमित त्रिपाठी, वाईपी यादव, विनयकांत मिश्र समेत संगठनों के शिक्षक-कर्मचारी शामिल रहे। संवादत
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें