फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: खराब भोजन परोसने का आरोप, शिक्षकों ने किया बहिष्कार

विज्ञापन
महामाया पालीटेकनिक बांसी में चल रहे जनगणना प्रशिक्षण में भोजन का बहिष्कार करते शिक्षक। स्रोत वी
विज्ञापन
बांसी। महामाया पॉलिटेक्निक में चल रहे जनगणना प्रशिक्षण शिविर में भोजन की गुणवत्ता को लेकर बृहस्पतिवार को शिक्षकों ने नाराजगी जताते हुए खाने का बहिष्कार कर दिया। शिक्षकों का आरोप है कि उन्हें लगातार ठंडा और खराब गुणवत्ता का भोजन परोसा जा रहा है।
विज्ञापन

शिक्षकों के अनुसार, भोजन में ठंडी आलू-गोभी की सब्जी, कम गुणवत्ता वाला चावल और मटर की दाल दी जा रही है। उन्होंने प्रति थाली 200 रुपये की दर से कटौती किए जाने की चर्चा के बीच भोजन की गुणवत्ता पर सवाल उठाए। शिक्षकों ने सिंगल यूज प्लास्टिक की प्लेटों में भोजन परोसे जाने पर भी आपत्ति जताई। विरोध करने वालों में अवधेश चंद मिश्र, नवनीत पांडेय, राहुल कुमार, यशवंत शुक्ल और वीरेंद्र प्रताप सिंह सहित अन्य शिक्षक शामिल रहे।
एसडीएम विश्वमित्र सिंह ने बताया कि वह उच्च न्यायालय में हैं। शिकायत मिलने पर जांच के लिए तहसीलदार को भेजा गया है। उनके अनुसार, भोजन प्रशिक्षण स्थल तक पहुंचने के दौरान ठंडा हो जाता है। शिकायतों की जांच कर निस्तारण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें