फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बिना सफाई कराए भुगतान करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
ढेबरूआ। विकास खंड बढ़नी की ग्राम पंचायत मुजहना में बिना सफाई कार्य कराए भुगतान करने का आरोप ग्रामीणों ने लगाया है। उनका कहना है कि गांव की नालियां गंदगी से पटी हैं, जबकि 14 अक्तूबर को ब्लीचिंग पाउडर और चूना खरीदने के नाम पर 19,300 रुपये का भुगतान किया गया है।
विज्ञापन

ग्रामीण बरखू, हरिश्चंद, एहसानुल्लाह, महबूब आलम और इनामुल्लाह का आरोप है कि छह माह से गांव में सफाई नहीं हुई है। कीटनाशक और चूने का छिड़काव भी नहीं कराया गया। नालियों में गंदगी और जलभराव से आवागमन में परेशानी हो रही है। साथ ही संक्रामक बीमारियां फैलने का खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों ने नियमित सफाई कराने की मांग की है।
एडीओ पंचायत बढ़नी रामविलास ने बताया कि गांव में फिलहाल किसी सफाईकर्मी की तैनाती नहीं है। सामग्री खरीद और भुगतान के मामले की नियमानुसार जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें