फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: सीमा की सुरक्षा के साथ जवान बना रहे रोजगार परक

Wed, 20 Sep 2023 02:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
बर्डपुर नंबर 6 के टोला माधव नगर मे आयाजित मशरूम उत्पादन कौशल विकास प्रशिक्षण अभियान का शुभारंभ
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। बर्डपुर ब्लॉक क्षेत्र के बर्डपुर नंबर छह के टोला माधव नगर में एसएसबी के तत्वावधान में मंगलवार को लघु सामाजिक चेतना अभियान के तहत 10 दिवसीय मशरूम उत्पादन कौशल विकास प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। विधायक श्याम धनी राही ने फीता काट शुभारंभ किया।
विज्ञापन

एसबीआई आरसेटी के सहयोग से क्षेत्र के गांव से तीस महिला पुरुष को मशरूम की खेती करने का प्रशिक्षण कार्य प्रारंभ किया गया। विधायक ने कहा किए एसएसबी सीमा सुरक्षा के साथ बेरोजगारों को रोजगार के प्रशिक्षण दिला स्वानिर्भर बनाने का कार्य करती है। आरसीटी निदेशक भावना जायसवाल ने कहा कि भारत में 590 शाखाओं द्वारा बेरोजगार अप्रशिक्षुओं को प्रशिक्षण दिलाकर आत्मनिर्भर बनाने का कार्य किया जा रहा है। इस दौरान प्रभारी कमांडेंट जसवंत कुमार सिंह, सहायक कमांडेंट अंकुश डोंगी, महिला आरक्षी कोमल यादव, बीओपी प्रभारी अशोक कुमार, शाखा प्रबंधक प्रदीप कुमार सिंह, आरसेटी आलोक सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें