फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बीईओ के पक्ष में उतरे शिक्षक संगठन, प्रदर्शन

Mon, 02 Dec 2024 11:16 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। बीआरसी बांसी से बच्चों की किताब बेचने के मामले में गिरफ्तार हुए बीईओ अखिलेश कुमार सिंह की गिरफ्तारी के विरोध में सोमवार को बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षक संगठनों के पदाधिकारियों ने कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

उन्होंने जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपकर निष्पक्ष जांच की मांग की। प्रदर्शन में बीईओ अखिलेश कुमार सिंह के अलावा 13 ब्लॉकों के बीईओ एवं शिक्षक संगठनों के पदाधिकारी शामिल हुए। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ने नियमों का उलंघन करते हुए बीईओ अखिलेश कुमार सिंह को गिरफ्तार किया है।
इस मामले की निष्पक्ष जांच करते हुए बीईओ को न्याय दिलाया जाना चाहिए, जबकि मनमाने तरीके से गिरफ्तारी करने वाले पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शन करने वालों में बीईओ महेंद्र प्रसाद, धर्मेंद्र पाल, महेंद्र कुमार, नीरज सिंह, राजेश कुमार, अशोक सिंह आदि शिक्षक शामिल रहे।ा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें