मईल। थाना क्षेत्र के एचपी गैस एजेंसी चकरा गोसाईं पर दो दिन पहले ओटीपी को लेकर हुए विवाद में उपभोक्ता को बंधक बनाकर पीटने के मामले में पुलिस ने पीड़िता के पिता के शिकायत पर एजेंसी संचालक सहित दो पर प्राथमिकी दर्ज किया।
कोतवाली सलेमपुर क्षेत्र के ठोका बंशी प्रभुनाथ चौहान ने पुलिस को दिए शिकायत पत्र में आरोप लगाया है कि उसका बेटा राजेश चौहान एचपी गैस एजेंसी चकरा गोसाईं पर रसोई गैस सिलिंडर लेने गया था। जब उसने एजेंसी संचालक से कहा कि उकसी गैस बुक है, डीएसी भी आ गया है। गैस नहीं मिल रही है। इसी बात को लेकर गैस एजेंसी संचालक गनेश गिरी व भगवान गिरी दोनों लोग गाली गुप्ता देते हुए मारने पीटने लगे व कमरे में ले जाकर बधंक बना दिया। उसका मोबाइल भी छीन लिया। जब 112 पुलिस को फोन किया और जब पुलिस पहुंची तो उसे भी धमकी दी। इस संबंध में थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।