फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीमा पर बढ़ी खाद की तस्करी, किसान परेशान

विज्ञापन
ककरहवा में हो रही तस्करी - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
विज्ञापन
सीमा पर बढ़ी खाद की तस्करी, किसान परेशान
विज्ञापन

- नेपाल सीमा से सटे इलाकों में की जा रही है तस्करी
संवाद न्यूज एजेंसी
ककरहवा। भारत-नेपाल सीमा के ककरहवा, लालपुर, लीलाडिहवा बॉर्डर से खाद की तस्करी तेज हो गई है। साइकिल, बाइक, बग्घी, टैंपो, ई-रिक्शा सहित जीप के माध्यम से खाद की नेपाल में तस्करी हो रही है। तस्कर खाद तस्करी के लिए पगडंड़ी का भी सहारा ले रहे हैं।
नेपाल में बड़े पैमाने पर खाद की तस्करी होने के कारण क्षेत्र के किसानों को भी खाद के लिए परेशानी उठानी पड़ रही है। वहीं, भारतीय बाजारों में भी खाद की कालाबाजारी शुरू हो गई है। भारतीय क्षेत्र में भंडारित किए गए खाद को तस्कर रात के अंधेरे में सीमा पार भेज देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत मे यूरिया की सरकारी कीमत 266 रुपये है, लेकिन यह कालाबाजारी के कारण 350 से 400 रुपये तक बिक रहा है। वहीं, तस्करों के द्वारा नेपाल ले जाकर इसकी कीमत आठ सौ से एक हजार रुपये तक वसूल की जाती है। तस्करी के लिए तस्कर गैर परंपरागत मार्ग फसादीपुर, निरंजनपुर, सलहंतपुर, लालपुर, लीलाडिहवां झुलनीपुर का प्रयोग करते हैं। इस संबंध में सीओ सदर प्रदीप कुमार यादव ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। सीमावर्ती थाना की पुलिस को विशेष निगरानी के लिए निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें