फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आचार संहिता के उल्लंघन पर करें त्वरित कार्रवाई: डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
आचार संहिता के उल्लंघन पर करें त्वरित कार्रवाई: डीएम
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। चुनाव आयोग के निर्देशों के तहत वाहनों की चेकिंग की जाए और आचार संहिता के उल्लंघन संबंधी मामला होने पर त्वरित कार्रवाई की जाए। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। ये बातें डीएम दीपक मीणा ने लोहिया कला भवन में उड़न दस्ता, वीडियो निगरानी आदि के लिए गठित टीमों के साथ बैठक में कहीं।
डीएम दीपक मीणा ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार, विधानसभा सामान्य चुनाव सकुशल, निष्पक्ष, स्वतंत्र एवं भयमुक्त वातावरण में कराने के लिए सभी जरूरी कार्रवाई की जाए। वाहनों की चेकिंग की जाए। किसी भी वाहन को देखने पर संदिग्ध लगे तो उसकी चेकिंग अनिवार्य रूप से करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही वीडियो निगरानी टीम प्रभारी को निर्देश दिए कि आप लोग सक्रिय रहकर दायित्व का निर्वहन करें। यदि कोई आचार संहिता का उल्लंघन करता है तो उसके विरुद्ध एफआईआर कराकर संबंधित उपजिलाधिकारी समेत जिला निर्वाचन अधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक को भी सूचित करें। इस दौरान एडीएम उमाशंकर, अपर पुलिस अधीक्षक सुरेश चंद्र रावत, वरिष्ठ कोषाधिकारी विनोद कुमार आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें