फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलिदान दिवस पर याद किए गए श्यामा प्रसाद मुखर्जी

विज्ञापन
भाजपा कार्यालय में पार्टी के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस कार्यक्रम को संबोधि? - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
विज्ञापन
बलिदान दिवस पर याद किए गए श्यामा प्रसाद मुखर्जी
विज्ञापन

अभिन्न कश्मीर का सपना अब पूरा हो चुका है : सांसद हरीश द्विवेदी
सिद्धार्थनगर। भाजपा के जिला कार्यालय पर वृहस्पतिवार को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान पार्टी के राष्ट्रीय मंत्री व सांसद हरीश द्विवेदी ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने अभिन्न कश्मीर का जो सपना देखा था, आज वह पूरा हो चुका है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में केंद्र सरकार ने साहसिक और ऐतिहासिक कदम उठाते हुए एक झटके में कश्मीर से धारा 370 और 35 ए को हटा दिया। सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी की राष्ट्रवादी और अभिन्न कश्मीर की सोच सदा प्रेरणादायी रही। पार्टी के जिला प्रभारी राम जियावन मौर्या ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में चल रही केंद्र सरकार श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपनों को साकार करने का काम कर रही है।
इस दौरान विधायक जय प्रताप सिंह, जिलाध्यक्ष गोविंद माधव, जिला महामंत्री विजयकांत चतुर्वेदी, विपिन सिंह, कन्हैया पासवान, अजय उपाध्याय, महेंद्र लोधी, देवेंद्र मिश्र , श्यामसुंदर मित्तल, राजेश दुबे, निशांत पांडेय, सरदार बलविंदर सिंह, सिद्धनाथ पांडेय, अरविंद, कुलदीप यादव, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

इटवा प्रतिनिधि के अनुसार पूर्व मंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी के कार्यालय पर भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर भाजपाइयों ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धाजंलि दी। भाजपा नेता राम कृपाल चौधरी ने कहा कि मुखर्जी ने जनसंघ के रूप मे जो पौधा लगाया था, आज वही भाजपा के रूप में पूरे भारत में अपना मजबूत संगठन तैयार कर लिया है। इस अवसर पर भाजपा नेता दीप नारायण, विकास जायसवाल, सुरेश प्रजापति, कमल द्विवेदी, धर्मजीत यादव, मनोज यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

बर्डपुर प्रतिनिधि के अनुसार भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर बर्डपुर मंडल के शक्ति केंद्र व बूथों पर मंडल अध्यक्ष नितेश पांडेय की अगुवाई में कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यकर्ताओं ने मुखर्जी को नमन किया। शक्ति केंद्र बर्डपुर के बूथ संख्या 70 पर आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष नितेश पांडेय शक्ति केंद्र संयोजक विवेक गोस्वामी, प्रभारी अरविंद उपाध्याय, राजकुमारी पांडेय, संतोष उपाध्याय, उमेश यादव, अर्जुन जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें