सिद्धार्थनगर। प्रशासनिक स्तर पर रविवार को आतंकवाद विरोधी दिवस मनाया गया। पुलिस दफ्तर, विकास भवन सहित थानों में विविध आयोजन कर आतंकवाद को जड़ से समाप्त करने का संकल्प लिया गया।
पुलिस दफ्तर में एसपी सत्येंद्र कुमार ने जवानों को शपथ दिलाई। कहा कि डर, भय व दहशत पैदा करने के लिए संगठित होकर समाज के सामने बात को विकृत रूप से रखना ही आतंकवाद है। देश ही नहीं पूरा विश्व आतंकवाद से जूझ रहा है। इसको समाप्त करने के लिए सभी को एकजुट होकर लड़ाई लड़नी होगी। इस दौरान सीओ लाइन महिपाल पाठक, आरआई सीबी सिंह, पेशकार तौहीद आलम, पीआरओ संजय पांडेय, प्रभारी चुनाव सेल गोपाल स्वरूप वाजपेयी, प्रभारी डीसीआरबी अजय कुमार सिंह आदि मौजूद रहे। उधर, विकास भवन सभागार में सीडीओ अनिल कुमार मिश्रा ने कर्मचारियों को आतंकवाद, हिंसा का विरोध करने की शपथ दिलाई। कहा कि क्षेत्र, जाति, भाषा, संप्रदाय, धर्म व अफवाहों के आड़ में आतंकी हमेशा दहशत फैलाने के फिराक में रहते हैं। इसे रोकना सभी नागरिकों का नैतिक कर्तव्य है। संचालन सिद्धाथर् शंकर पांडेय ने किया।
इस दौरान डीपीआरओ बीडी पांडेय, बीएसए अरविंद कुमार पाठक, सहायक निदेशक बचत ओपी सोनकर, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी नसीम अहमद, अध्यक्ष ग्राम विकास अधिकारी संघ शैलेंद्र गुप्ता, विनय कुमार श्रीवास्तव, मनोज कुमार, गफ्फार अहमद, अमित कुमार श्रीवास्तव, प्रवीण कुमार श्रीवास्तव, विजय कुमार आदि मौजूद रहे। सदर थाना परिसर में एसओ सदर शिवाकांत मिश्रा ने पुलिस जवानों को आतंकवाद समाप्त करने की शपथ दिलाई। इस दौरान चौकी इंचार्ज पुरानी नौगढ़ अभिमन्यु सिंह, हरिनारायण दीक्षित, आलोक श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। इटवा थाना परिसर में एसओ रणधीर मिश्रा ने जवानों को आतंकवाद समाप्त करने की शपथ दिलाई।