दोनों खेलों में लगभग 100 खिलाड़ी लेंगे भाग
तैराकी का जिले में व फुटबॉल का बस्ती में होगा मंडल स्तरीय प्रतियोगिता
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में मंगलवार को जिला स्तरीय फुटबाॅल व तैराकी प्रतियोगिता का आयोजन होगा। प्रतियोगिता में लगभग 100 खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी बुधवार को मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में 20 जून से राज्य स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता का आयोजन होना है। जबकि मऊ के स्पोर्ट्स कॉलेज में 19 जून को जूनियर बालक व बालिका वर्ग की राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन होना है। इसके क्रम में दोनों खेलों के होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए बस्ती मंडल को आमंत्रित किया गया। जिसके लिए मंगलवार को दोनों खेलों का जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। बुधवार को जिले में तैराकी का मंडल स्तरीय प्रतियोगिता व बस्ती में फुटबॉल का मंडल स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। उसके बाद खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा।
-
19 से 26 तक होगी फुटबॉल की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता
सिद्धार्थनगर। मऊ के स्पोर्ट्स कॉलेज में 19 जून से राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। जिसको लेकर खिलाड़ी जिला स्तर पर तैयारी करना शुरू कर दिए है। जबकि पिछले वर्ष के राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिले के दो खिलाड़ियों का चयन हुआ था। इस बार खिलाड़ियों ने प्रशिक्षण में अधिक समय देना शुरू कर दिया है।
-
फुटबॉल व तैराकी की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन 19 व 20 जून से शुरू हो रहा है। जिसको लेकर जिले में जिला व मंडल स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन कराया जा रहा है।
-आशुतोष अग्निहोत्री, क्रीड़ा अधिकारी