फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: निलंबित लिपिक आत्मसमर्पण करने में सफल

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। शिक्षक कृष्ण मोहन सिंह आत्महत्या प्रकरण में आरोपी बीएसए शालिनी श्रीवास्तव की गिरफ्तारी के बाद वांछित निलंबित लिपिक संजीव सिंह ने शनिवार को न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। अपर सत्र न्यायाधीश/विशेष न्यायाधीश (भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम) अभिषेक चतुर्वेदी की अदालत में हाजिर हुए लिपिक को 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। उसकी गिरफ्तारी के लिए एसएसपी ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था।
विज्ञापन

शिक्षक कृष्ण मोहन सिंह की आत्महत्या के मामले में नामजद आरोपी संजीव सिंह देवरिया जिले के रामनाथ कॉलोनी का रहने वाला है। बीती 22 फरवरी को गुलरिहा थाने में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद से वह भागा हुआ था। उसकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही थी। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित कर रखा था। साथ ही कुर्की की कार्रवाई की तैयारी चल रही थी। पुलिस की दबिश के बीच शनिवार को संजीव ने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। इस मामले में मुख्य आरोपी देवरिया की निलंबित बीएसए शालिनी श्रीवास्तव को गुलरिहा पुलिस ने बीती 16 जून को नई दिल्ली से गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें