संवाद न्यूज एजेंसी
भनवापुर। भवानीगंज थाना क्षेत्र के महाकरुणिक तथागत गौतम बुद्ध राजकीय पालीटेक्निक कालेज देईपार में रविवार को छात्रा की आत्महत्या के मामले में संयुक्त निदेशक प्रविधिक शिक्षा पूर्वी जोन वाराणसी ने बुधवार को देर शाम निरीक्षण किया।
घटना स्थल काॅलेज के छात्रावास,आदि का निरीक्षण कर घटना से संबधित 14 बिदुओं का जवाब प्रधानाचार्य व वार्डन से मांगा है,जिसे एक सप्ताह के भीतर देने का निर्देश दिया। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
बीते रविवार को दोपहर करीब डेढ़ बजे पालीटेक्निक काॅलेज में छात्रावास के कमरे में बस्ती जिले के मुंडेरवा थाना क्षेत्र के बोदवल गांव निवासी एक छात्रा ने पंखे के कुंडे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया था। आत्महत्या के बाद वार्डन के सूचना पर भवानीगंज पुलिस ने शव को पंचनामा करा कर पीएम के बाद परिजनों को सौंप दिया था।घटना के बाद फॉरेंसिक टीम ने छात्रावास के कमरे से जांच के दौरान मिली मृतक छात्रा की एक छोटी मोबाइल फोन व निजी डायरी को भवानीगंज पुलिस को सील कर सौंप दिया।
छात्रावास में छात्रा के द्वारा आत्महत्या के मामले को स्वत:संज्ञान में लेकर संयुक्त निदेशक प्रविधिक शिक्षा पूर्वी जोन वाराणसी तजम्मुल अफजाल ने बुधवार शाम को पालिटेक्निक कॉलेज के साथ छात्रावास,आदि का निरीक्षण कर घटना की जानकारी ली। संयुक्त निदेशक ने प्रधाधानाचार्य व वार्डन से मृतक छात्रा के आत्महत्या की जानकारी कब और कैसे मिली,घटना के संबंध में अपने स्तर से किए गए कार्रवाई की स्थिति।