सिद्धार्थनगर। एसएसबी 43वीं वाहिनी सीमा चौकी ककरहवा के जवानों ने बृहस्पतिवार को चेकिंग के दौरान तस्करी कर नेपाल ले जा रहे 46 किलो तम्बाकू पकड़ लिया। इसके बाद कार्रवाई करते हुए उसे कस्टम को सुपुर्द कर दिया है।
एसएसबी फर्सादीपुर गांव के रास्ते सीमा स्तम्भ संख्या 543/1 के पास से तम्बाकू की तस्करी होने वाली है। मामले को संज्ञान में लेते हुए टीम मौके पर पहुंच गई। देखा कि दो व्यक्ति सिर पर बोरी में सामन लेकर नेपाल क्षेत्र की ओर जा रहे है ।
संदेह के आधार पर नाका दल द्वारा उन व्यक्तियों को रुकने के लिए कहा गया। लेकिन वह सामन गिराकर नेपाल में भाग गए। तौल में 46 किलो तंबाकू बरामद किया गया है। कार्रवाई करते हुए ककरहवा कस्टम को सुपुर्द कर दिया गया है। संवाद