फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र ने आपदा राहत कोष में अपनी गुल्लक की रकम दी

विज्ञापन
गुल्लक लेकर आपदा राहत कोष में दान देने के लिए थाने पर पहुंचा छात्र यशवर्धन सिंह । - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
विज्ञापन
फोटो-
विज्ञापन

छात्र ने आपदा राहत कोष में अपनी गुल्लक की रकम दी
कक्षा पांच का यशवर्धन पिता के साथ गुल्लक लेकर पहुंचा त्रिलोकपुर थाने
अमर उजाला ब्यूरो
बिस्कोहर। बिस्कोहर कस्बा के कक्षा पांच का एक छात्र बुधवार को अपनी गुल्लक लेकर पिता के साथ थाने पहुंच भूखे लोगों को खाना खिलाने के लिए दान दिया। बच्चे ने अपने इस कार्य से लोगों के सामने मिसाल पेश की है।
विज्ञापन

कोरोना वायरस आपदा में लॉकडाउन के दौरान लोगों के भुखे प्यासे रहने की जानकारी पर छोटे बच्चे भी आगे आकर लोगों के सामने मिसाल पेश कर रहे हैं। ऐसा एक मिसाल बिस्कोहर कस्बा निवासी एडवोकेट राजन सिंह के कक्षा पांच में पढ़ने वाले छोटे बेटे यशवर्धन सिंह ने पेश किया है। बुधवार को यशवर्धन सिंह अपने पिता से जिद करने लगा कि मुझे थाने ले चलिए। मैं अपने गुल्लक में जमा किए हुए पैसे को राष्ट्र में चल रही आपदा में मदद हेतु दान करूंगा। यशवर्धन ने जिद कर अपने बाबा एडवोकेट गजेंद्र प्रताप सिंह के साथ थाने आया और प्रभारी निरीक्षक त्रिलोकपुर रणधीर कुमार मिश्रा को अपने-अपने गुल्लक की धनराशि 3160 रुपये सुपुर्द कर दिया। प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि बच्चे के द्वारा दान किए हुए पैसे को एसडीएम इटवा के पास जमा कराया जाएगा। पुलिस कर्मियों समेत स्थानीय लोगों ने बच्चे के जज्बे की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें