फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: तस्करी रोकने के लिए बनाई रणनीति

Wed, 13 May 2026 01:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। नेपाल सीमा से हो रही तस्करी और नशे के अवैध कारोबार पर शिकंजा कसने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस ने मंगलवार को संयुक्त रणनीति बनाई। कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डाॅ. अभिषेक महाजन ने एसएसबी और कस्टम अधिकारियों के साथ सीमा पर बढ़ती गतिविधियों की समीक्षा की।
बैठक में मादक पदार्थों, प्रतिबंधित दवाओं और अन्य अवैध सामानों की तस्करी रोकने के लिए एजेंसियों के बीच सूचनाओं के आदान-प्रदान को मजबूत करने पर जोर दिया गया। अधिकारियों ने माना कि तस्कर लगातार नए तरीके अपनाकर नेटवर्क फैला रहे हैं, ऐसे में सीमा पर सतर्क निगरानी और संयुक्त कार्रवाई जरूरी है। बैठक में बार्डर क्षेत्र में गश्त और चेकिंग अभियान तेज करने, संदिग्ध गतिविधियों पर तत्काल कार्रवाई करने तथा अवैध कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ प्रभावी व्यपवर्तन की रणनीति पर चर्चा हुई। प्रतिबंधित दवाओं के दुरुपयोग और तस्करी को लेकर भी विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों ने नशामुक्ति को लेकर आमजन में जागरूकता अभियान चलाने की जरूरत पर भी जोर दिया। सीमा क्षेत्रों में युवाओं को नशे और अवैध कारोबार से दूर रखने के लिए पुलिस, प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों के समन्वय से अभियान चलाने की बात कही गई। बैठक में अपर जिलाधिकारी, एएसपी सीआे सदर, क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़, सीमा क्षेत्र के थाना प्रभारी आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें