खुनुवां। भारत-नेपाल सीमा पर अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से शनिवार को खुनुवां बॉर्डर पुलिस चौकी परिसर में बैठक हुई। इसमें तस्करी रोकने की रणनीति बनी।
बैठक में एसएसबी, उत्तर प्रदेश पुलिस, नेपाल पुलिस और सशस्त्र पुलिस बल (एपीएफ) के अधिकारियों ने सीमा सुरक्षा से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की।
अधिकारियों ने सीमा क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों की सूचनाएं समय पर साझा करने और संयुक्त कार्रवाई को और प्रभावी बनाने पर जोर दिया। बैठक में एसएसबी के असिस्टेंट कमांडेंट अभिषेक कुमार सिंह, इंस्पेक्टर सुनील कुमार पांडेय, नेपाल पुलिस के एसएसआई मीन बहादुर देउबा, नेपाल एपीएफ के इंस्पेक्टर गोविंद सिंह थापा, खुनुवां चौकी प्रभारी एसआई सुरेश यादव आदि मौजूद रहे।