फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: योग से शुरुआत, आरती के साथ शिविर का समापन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हरिहरपुर। गायत्री शक्तिपीठ मुखलिसपुर में चल रहे तीन दिवसीय बालिका शिविर का सोमवार को समापन हुआ। इसमें बालिकाओं ने सुखमय जीवन जीने के लिए विभिन्न संस्कार, शिक्षा, योग, व्यायाम सहित गायत्री मंत्र की महिमा से अवगत कराया गया।
सामूहिक गुरुदीक्षा, सेवा के सिद्धांत और ब्रह्मचर्य की अनिवार्यता के बारे में भी आचार्यों ने प्रकाश डाला। आचार्य पंडित सत्यनारायण शर्मा ने बताया कि शिविर में बालिकाओं को जीवन के विभिन्न पहलुओं पर प्रशिक्षण दिया गया। योगासन, व्यायाम, मंत्रजप, प्रश्नोत्तरी और दीपयज्ञ के महत्व को समझाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मांसाहार और नशा सेवन से दूरी बनाने की शिक्षा के साथ ही सामाजिक पहलुओं जैसे दहेज प्रथा, पर्दा प्रथा, अंधविश्वास पर भी आचार्यों ने प्रहार करते हुए इससे दूरी बनाने की बात कही। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें