फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धरने पर बैठे सफाई कर्मचारी

Sat, 24 Dec 2016 10:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
भनवापुर ब्लाक में तालाबंदी कर प्रदर्शन करते सफाई कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
डुमरियागंज। भनवापुर ब्लॉक के सफाई कर्मचारियों ने प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर शनिवार को कार्य बहिष्कार कर धरना शुरू कर दिया है। सात सूत्रीय मांगों को लेकर 26 दिसंबर तक उनका आंदोजन जारी रहेगा। ब्लॉक अध्यक्ष ब्रह्मदेव पांडेय ने कहा कि पंचायत राज सेवा परिषद को ग्राम विकास के नियत्रंण से मुक्त किया जाना चाहिए। सफाई कर्मचारियों को 20 प्रतिशत पदोन्नति देने व पेरोल व्यवस्था पर ग्राम प्रधानों का हस्ताक्षर करवाने का प्राविधान समाप्त किया जाना चाहिए। कहा कि 26 दिसंबर तक तालाबंदी और कार्य बहिष्कार कर धरना प्रदर्शन होगा। सरकार ने उनकी मांगें नहीं मानी तो आंदोलन को उग्र रूप दिया जाएगा।
विज्ञापन

इस दौरान एडीओ पंचायत शंभूनाथ, मो. नियाज, श्यामदेव, चंद्रभान, कृष्ण किशोर, वीरेंद्र कुमार, लवकुश चौधरी, माता प्रसाद, धर्मेंद्र कुमार, जयप्रकाश, लवकुश तिवारी, कुसुम देवी, रामचंदर गौतम, रामतेज, श्याम सुंदर, रजनीश पांडेय, बलराम, संतोष, लक्ष्मी, प्रेमसागर, निरंजन, कनिकराम, मो. मोबिन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें