फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल सशस्त्र बल का एसएसपी दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार, झाड़ी में छिपकर भागने की फिराक में था

Thu, 16 Jul 2020 07:38 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, सिद्धार्थनगर।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
दंगा प्रबंधन प्रशिक्षण स्कूल लामपाटन पोखरा के पूर्व सशस्त्र पुलिस वरिष्ठ अधीक्षक (एसएसपी) राजेंद्र कुमार अधिकारी को एक महिला से दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। कास्की के मुख्य पुलिस अधीक्षक (एसपी) जीवनराम श्रेष्ठ ने बताया कि महिला ने चितवन में दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन


एसपी जीवनराम श्रेष्ठ के अनुसार पीड़िता ने बुधवार दोपहर करीब ढाई बजे पुलिस नियंत्रण नंबर 100 पर कॉल कर शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद मौके पर पहुंच कर एसएसपी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी एसएसपी झाड़ी में छिपकर भागने की फिराक में था लेकिन पकड़ा गया।

लाम पाटन पुलिस ने पुलिस अधिकारी की गिरफ्तारी का वारंट और अपराध का विवरण मुख्यालय भेज दिया। महिला का स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया, घटना के और साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं। गिरफ्तारी के बाद सशस्त्र पुलिस महानिरीक्षक शैलेंद्र खनाल ने आरोपी एसएसपी को निलंबित करने का सिफारिशी पत्र गृह मंत्रालय को भेजा है। एसपी जीवनराम श्रेष्ठ के अनुसार गृह मंत्रालय से संस्तुति मिलने के बाद आरोपी अधिकारी को निलंबित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें