फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: एसएसबी का छापा, 24 बोरी चीन का लहसुन बरामद

विज्ञापन
एसएसबी की छापेमारी में बरामद लहसुन। स्रोत एसएसबी
विज्ञापन
-एसएसबी 43वीं वाहिनी सीमा चौकी लोहटी की टीम ने पकड़ा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। एसएसबी 43वीं वाहिनी सीमा चौकी लोहटी की टीम ने बृहस्पतिवार देर शाम बनचौरा गांंव के एक घर में छापा मारा। मौके से घर में रखा 24 बोरी चाइनीज लहसुन बरामद किया गया। बरामद लहसुन के संबंध में मकान मालिक की ओर से सार्थक जवाब नहीं दिया गया। इसलिए उसे जब्त करके कस्टम कार्यालय बढ़नी को सुपुर्द कर दिया गया।
एसएसबी 43वीं वाहिनी सीमा चौकी लोहटी के जवानों को बृहस्पतिवार देर शाम जानकारी मिली कि बनचौरा गांव में अवैध रूप से नेपाल से तस्करी कर लाया गया चीन का लहसुन भंडारित कर रखा गया है। इसके बाद कोटिया चौकी की टीम बताए हुए स्थान पर पहुंच गई। यहां गुलाब चौधरी के घर की तलाशी ली गई तो 24 बोरी चीन का लहसुन बरामद हुआ। मौके पर बरामद लहसुन के बारे में घर वालों से पूछताछ की गई तो किसी सदस्य द्वारा कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया। इसके बाद विशेष गश्ती दल द्वारा बरामद लहसुन जब्त कर सीमा शुल्क कार्यालय बढ़नी के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो दिन पहले भी बढ़नी में 16 बोरी लहसुन के साथ चार लोगों को एसएसबी टीम ने दबोचा था। उन्होंने पूछताछ में बताया कि लहसुन चीन का है, मुनाफे के लिए नेपाल से भारत ला रहे थे। इन दिनों भारतीय बाजार में दाम अधिक होने के कारण नेपाल से तस्कर लहसुन लेकर आ रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें