ककरहवा। भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी और पुलिस का कड़ा पहरा है। सुरक्षा चाक-चौबंद कर दी गई है। संयुक्त टीम ने रविवार शाम पैदल गश्त कर लोगों को सुरक्षा का अहसास कराया। सीमाई नागरिकों से बात कर कोई भी संदिग्ध गतिविधि दिखने पर तुरंत सुरक्षा एजेंसियों को सूचना देने की बात कही।
भारत और पाकिस्तान के बीच सहमति बन चुकी है। बावजूद इसके नेपाल सीमा पर सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह से चौकस हैं। एसएसबी, पुलिस व पीएसी के जवान लगातार पैदल गश्त कर रहें हैं। नेपाल सीमा से सटे ककरहवा, अलीगढ़वा, हरिबंशपुर बॉर्डर के मुख्य रास्तों सहित पगडंडी रास्तों पर एसएसबी व पुलिस का पहरा है। सीमा पर सभी आने जाने वालों की सघन जांच की जा रही है।
बिना आईडी जांचे किसी को भी सीमा में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जा रही है। संदिग्ध दिखने वालों से विशेष पूछताछ की जा रही है।