फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएसबी पर उत्पीड़न का आरोप, खुनुवां में दुकानें बंद

विज्ञापन
भारत-नेपाल सीमा खुनुवां बार्डर के कस्बा को प्रदार्शन करते व्यापारी। संवाद - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
विज्ञापन
एसएसबी पर उत्पीड़न का आरोप, खुनुवां में दुकानें बंद
विज्ञापन

खुनुवां। भारत-नेपाल सीमा स्थित खुनुवां सीमा के व्यापारियों ने बुधवार को एसएसबी पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए दुकानें बंद कर दीं। व्यापारियों ने कस्बे में प्रदर्शन किया और क्षेत्रीय विधायक विनय वर्मा से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। विधायक ने शिकायत की जांच कराने का आश्वासन दिया।
ज्ञापन में व्यापारियों ने एसएसबी के शीर्ष अधिकारी पर धन वसूली का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने बार्डर पर तैनात एसएसबी के जवानों पर महिलाओं को तंग करने, नेपाल में शादी-विवाह में इस्तेमाल करने के लिए जाने वाले सामान के लिए कस्टम विभाग से वैधता अनुमति पत्र मांगने, सीमा से तीन किलोमीटर दूर व्यापारियों का सामान पकड़कर नो मेन्स लैंड पर दिखाकर सीज करने, व्यापारियों की ओर से ग्राहकों को बेची गई वस्तु को चेकिंग के नाम पर घंटों रोके रखने का आरोप लगाया है। साथ ही व्यापारियों की दुकानों पर एसएसबी अधिकारी की ओर से सैंपलिंग कराकर परेशान करने का भी आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कस्बा के व्यापारी शिवचरन मौर्या, शिव शंकर, गणेश, बीरू, इंद्राज, सुनील, दुर्गा प्रसाद, पिंटू चौधरी, संदीप, कृष्ण कुमार मिश्र, वद्रीनाथ, राम नवल, हरीओम ने ज्ञापन सौंपा। व्यापारियों ने चेतावनी दी है कि उनकी समस्याएं दूर नहीं कराई गईं तो वे आंदोलन करेंगे। इस संबंध में 43वीं बटालियन के कार्यवाहक कमांडेंट सुस्वपन कुंडू ने कहा कि व्यापारियों की ओर से लगाए गए आरोप बेबुनियाद हैं। कहा कि सीमा पर खुलेआम हो रही तस्करी पर पूरी तरह नकेल कस दी गई है। है। कुछ लोगों को इससे परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें