फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: संभावित क्षय रोगियों को वितरित किया बलगम नमूना डिब्बी

विज्ञापन
विज्ञापन
-भनवापुर के वैनियां खास में आयोजित शिविर में 57 लोगों का जांचा स्वास्थ्य
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
भनवापुर। ब्लाॅक क्षेत्र के वैनियां खास गांव में मंगलवार को क्षय रोग उन्मूलन अभियान के तहत स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। अधीक्षक सीएचसी सिरसिया डॉ. शैलेंद्र मणि ओझा के अगुवाई में गांव के 57 लोगों का जांच किया गया, जिसमें क्षय रोग के संभावित 28 लोगों को बलगम नमूना जांच के लिए डिब्बी वितरित किया गया।
विज्ञापन

डॉ. शैलेंद्र मणि ओझा ने बताया कि एक सप्ताह से अधिक दिनों तक आने वाले खांसी को नजरंदाज ना करें, तत्काल नजदीकी पीएचसी, सीएचसी के साथ ही आरोग्य मंदिर में बलगम की जांच अवश्य कराएं। ध्रुमपान, शराब का सेवन करने वाले, क्षय रोगियों के साथ रहने वाले, लोगों को भी जांच कराना जरूरी है। क्षय रोग के मरीजों को निश्चय पोषण योजना के तहत एक हजार रुपया प्रति माह खान पान के लिए दिया जाएगा।
विज्ञापन

इस दौरान शत्रुघ्न निषाद, खुशबू, इंद्रावती, ममता, रामनाथ, गौकरन, विमला, इस्लाम, हनीफ, तुलसीराम उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें