फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: खर्च कराेड़ों, फिर बिजली की आंख मिचौली से रात की नींद हराम

विज्ञापन
विज्ञापन
-दिन की अपेक्षा रात की कटौती से बेहाल हो रहे लोग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। भीषण गर्मी के साथ बिजली कटौती भी बढ़ गई है। ग्रामीण क्षेत्र में सात से आठ घंटे तक कटौती की जा रही है। सुबह से रात तक के बीच बार-बार होने वाली ट्रिपिंग लोगों की परेशानी का कारण बनी है। स्थिति यह है कि निगम के तमाम दावों के बाद भी शहर को तीन-चार घंटे बिजली नहीं मिल रही है। सबसे अधिक परेशानी रात को जाने वाली बिजली से हो रही है। इस कारण लोगों की नींद नहीं पूरी हो पा रही है।
विज्ञापन

बिजली की बढ़ती मांग के बीच आपूर्ति व्यवस्था चरमरा गई है। हर रोज ट्रांसफाॅर्मर फुंकने और फाल्ट होने के कारण लोगों को घंटों बिजली से वंचित रहना पड़ रहा है। शहरी क्षेत्र में 24 घंटे और ग्रामीण क्षेत्रों में 18 घंटे आपूर्ति का रोस्टर हवा-हवाई साबित हो रहा है। 15 दिनों में बिजली की मांग और भी बढ़ गई है। ऐसे में लो-वोल्टेज, ट्रिपिंग जैसी समस्याएं मुसीबत बन गई हैं। शहर के लोगों का कहना है कि दिन हो या रात बिजली कटौती का सिलसिला जारी है। ऐसे में बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक गर्मी में बेहाल हैं। रात में बिजली न आने पर जब संबंधित अधिकारी का फोन भी नहीं उठता है। कई बिजली घरों से संबंधित क्षेत्रों में भी बिजली के यही हालात हैं।
विज्ञापन

-
इन दिनों गर्मी अधिक होने के चलते कुछ जगहों पर समस्या आ रही है, लेकिन बिजली को तत्काल बहाल करवाया जा रहा है।
-ज्ञान प्रकाश, एक्सईएन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें