फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: एसआईआर के लिए 22 को विशेष अभियान

Sat, 21 Feb 2026 03:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार, जनपद के सभी मतदेय स्थलों पर 22 फरवरी को सुबह 10:30 बजे से अपराह्न 4:30 बजे तक विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण का आयोजन किया जाएगा। बीएलओ अर्हता तिथि 01-01-2026 के आधार पर विधान सभा निर्वाचक नामावलियों के साथ उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन

यह जानकारी देते हुए उप जिला निर्वाचन अधिकारी गौरव श्रीवास्तव ने बताया कि जिन अर्ह मतदाताओं का नाम अभी तक मतदाता सूची में सम्मिलित नहीं हुआ है, वे अपने निकटतम मतदेय स्थल पर पहुंचकर सम्मिलित करा सकते हैं। साथ ही निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में भ्रमण कर इस अभियान को 100 प्रतिशत सफल बनाने में सहयोग करें।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें