बरहज। सरयू पार दियारा क्षेत्र स्थित नदी तट पर मंगलवार को समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने विरोध-प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने पुल के अवशेष हिस्से का निर्माण जल्द शुरू नहीं होने और नदी तट पर कटान रोधी कार्य नहीं कराए जाने पर जल सत्याग्रह आंदोलन की चेतावनी दी।
सपा नेता विजय रावत के नेतृत्व में कार्यकर्ता मोहन सेतु के निकट परसियां-विशुनपुर देवार स्थित नदी तट पर पहुंचे। जहां सांकेतिक विरोध-प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी किया। विजय रावत का कहना था कि पिछले करीब एक वर्ष से नदी बेतहाशा कटान कर रही है। जिससे नदी दक्षिण होकर बह रही है। हजारों एकड़ कृषि भूमि नदी में विलीन हो गई है। वहीं मोहन सेतु निर्माण कार्य भी अधर में है। लेकिन जिम्मेदार चुप्पी साधे हुए हैं। कार्यकर्ताओं ने कटान रोधी कार्य कराने की मांग किया है। मौके पर राजेश सिंह, अनिल प्रसाद, राहुल निषाद, संजय पांडेय, अखिलेश मिश्र, दुष्यंत यादव, विकास कुमार, विजय सिंह, राकेश कुशवाहा आदि मौजूद रहे।