फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों के समर्थन में सपाइयों ने निकाली ट्रैक्टर रैली

विज्ञापन
इटवा में ट्रैक्टर रैली को संबोधित करते पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय। - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
विज्ञापन
किसानों के समर्थन में सपाइयों ने निकाली ट्रैक्टर रैली
विज्ञापन

जगह-जगह पुलिस से सपा कार्यकर्ताओं की नोकझोंक हुई
बीच रास्ते में रैली रोककर तहसील और थाने ले आई पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। किसान कानून को निरस्त करने की मांग को लेकर कृषकों की ओर से आंदोलन चलाया जा रहा है। उनके समर्थन में प्रदेशव्यापी कार्यक्रम के तहत समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने ट्रैक्टर रैली निकाली। जगह-जगह पुलिस से नोकझोंक भी हुई। बीच रास्ते में ही सपाइयों को रोककर तहसील, थाने में पहुंचाया गया, जहां बाद में छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

कपिलवस्तु विधानसभा क्षेत्र में मधुकरपुर में श्यामधर प्रजापति की अगुवाई में ट्रैक्टर रैली निकाली गई। सभी तहसील परिसर में पहुंच गए। इस दौरान भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। पूर्व विधायक विजय पासवान समेत जोखन चौधरी, अब्दुल कलाम, राधेश्याम वर्मा, रमजान अली, अशोक पांडेय, नन्हे दुबे, विजय यादव, शुभांगी द्विवेदी, सोनू यादव आदि शामिल थे। शोहरतगढ़ प्रतिनिधि के मुताबिक सपा नेता उग्रसेन सिंह, मणींद्र मिश्र और धीरेंद्र यादव की अगुवाई में अलग-अलग ट्रैक्टर रैली निकाली गई। बर्डपुर प्रतिनिधि के मुताबिक सपा नेता कन्हैया प्रसाद कन्नौजिया की अगुवाई में ने ट्रैक्टर रैली निकली। बर्डपुर से सोनबरसा, गोसाईगंज आदि जगहों पर ट्रैक्टर रैली निकाली गया। इस दौरान सपा नेता कामता यादव, अनिल यादव, उमेश यादव, राजेंद्र यादव मौजूद रहे। बांसी प्रतिनिधि के मुताबिक जिलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक लालजी यादव के नेतृत्व में रैली सोनखर से निकली। बाद में पेट्रोलपंप तिराहे पर रोक दिया। आजादनगर शीतलगंज से ट्रैक्टर रैली लेकर निकली समाजवादी महिला सभा की जिलाध्यक्ष चमनआरा राइनी को पुलिस ने रोक लिया। इसमें नगर पालिका अध्यक्ष मो. इद्रीश पटवारी, मोनू, विभा शुक्ला, अमित बख्शी, तुफेल अहमद, अनीता दिवेदी, मो. हारून, जवाहर यादव, अब्दुल अलीम, महताब आलम आदि शामिल थे। डुमरियागंज प्रतिनिधि के मुताबिक सपा नेता रामकुमार चिन्कू यादव की अगुवाई में रैली निकली। अजय यादव, दिनेंद्र दत्त उर्फ छोटे यादव, अवधेश सिंह, अतीकुरर्हमान राईनी, रघुनंदन पांडेय मौजूद रहे। इटवा प्रतिनिधि के मुताबिक पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय की अगुवाई में सपाइयों ने ट्रैक्टर मार्च निकाला। इस मौकेे पर अजय चौधरी, देवेंद्र प्रताप सिंह, कमरुज्जमा खान, अमित दुबे, अब्दुल लतीफ, बबलू खान, मनीष सिंह, सुरेश पांडेय का अहम योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें