पुलिस लाइन सभागार में बैठक करते एसपी।
- फोटो : अमर उजाला
सिद्धार्थनगर। पुलिस लाइन सभागार में रविवार को एसपी डॉ. धर्मबीर सिंह ने क्राइम एंड क्रिमिनल ट्रैकिंग नेटवर्क एंड सिस्टम (सीसीटीएनएस) में तैनात पुलिस कर्मियों के साथ समीक्षा बैठक की। उनकी समस्याएं सुनी और जरूरी निर्देश दिए। इसके साथ ऑनलाइन दर्ज मुकदमों के बारे में जानकारी ली। बैठक में जिले के सभी थानों में तैनात दो-दो पुलिस कर्मियों ने हिस्सा लिया।
पुलिस लाइन सभागार में रविवार को हुई बैठक में एसपी ने पहले पुलिस कर्मियों से उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली। बारी-बारी सभी पुलिस कर्मियों ने समस्याओं को बताया। किसी ने सिस्टम में खराबी तो किसी ने कंप्यूटर में दिक्कत और नेट की गड़बड़ी की समस्या बताई। एसपी ने तत्काल समाधान कराने का आश्वासन दिया। ऑनलाइन दर्ज किए गए मुकदमों के निस्तारण व उनकी स्थिति के बारे में पूछा। पुराने मामलों की प्रगति रिपोर्ट देखी। मुकदमों के प्रकार से संबंधित फार्म-15 व कई बिंदुओं के बारे में जानकारी दी। बैठक में विभिन्न थानों के तीन दर्जन पुलिसकर्मियों ने हिस्सा लिया।
एएसपी अरविंद मिश्र ने विभिन्न जानकारियां दी। इस दौरान सीओ सदर दिलीप कुमार सिंह, डुमरियागंज सुनील कुमार सिंह, इटवा महेंद्र सिंह देव, बांसी उमाशंकर सिंह, शोहरतगढ़ शिव सिंह, पेशकार अरविंद कुमार दुबे, चुनाव सेल प्रभारी रवींद्र कुमार सिंह, पीआरओ आलोक कुमार श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।