फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: पिंक बूथ का एसपी ने किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
बांसी। पुलिस अधीक्षक डाॅ. अभिषेक महाजन ने बांसी कस्बे में राप्ती नदी के पुल के उत्तरी छोर पर बन रहे पुलिस पिंक बूथ का रविवार को निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति, गुणवत्ता, और समयबद्धता का जायजा लिया। संबंधित अधिकारियों और ठेकेदारों को निर्माण कार्य निर्धारित समय के भीतर पूर्ण करने को कहा। एसपी ने निर्देश दिए कि पुलिस पिंक बूथ का निर्माण कार्य उच्च गुणवत्ता के मानकों के अनुरूप हो, जिसमें सुरक्षा, स्वच्छता, और बुनियादी सुविधाओं जैसे पेयजल, बिजली और संचार उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने निर्माण स्थल पर सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन करने और कार्य में लापरवाही न बरतने की हिदायत दी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्य में तेजी लाने और किसी भी तकनीकी या प्रशासनिक बाधा को दूर करने के लिए कहा। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार तिवारी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें