फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: पॉलीथिन रखने वाले दुकानदारों से तीन हजार जुर्माना वसूला

विज्ञापन
बिस्कोहर नगर के निजी बस अड्डे के पास प्रतिबंधिक पॉलीथिन की जांच व लोगो को जागरूक करते नगर पंचाय
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिस्कोहर। नगर पंचायत बिस्कोहर की टीम ने ईओ अखिलेश दीक्षित के निर्देश पर रविवार को नगर के वार्ड नंबर-13 व 15 में जांच अभियान चलाया। इस दौरान पॉलिथीन का इस्तेमाल करने वाले दुकानदारों का चालान कर तीन हजार रुपये जुर्माना वसूला।
पिछले साल भी नगर पंचायत की टीम पॉलिथीन के खिलाफ कार्रवाई कर चुकी है, लेकिन इसका प्रयोग जारी है। सरकार ने सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रयोग पर रोक लगा रखी है। वहीं नगर प्रशासन की ओर से भी पॉलीथिन का प्रयोग न करने के लिए आमजन को जागरूक किया जा रहा है। इसके बाद भी इसका इस्तेमाल किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को नगर पंचायत की टीम ने नगर के पंडित दीनदयाल नगर व विश्वनाथ नगर वार्ड में दुकानदारों की जांच कर तीन किलो पॉलीथिन जब्त की। सभी दुकानदारों से जुर्माना वसूला। इस दौरान अनूप पांडेय ने दुकानदारों से सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग न करने की अपील की। इस मौके पर सुपरवाइजर विद्या प्रकाश मौर्या, अरुण त्रिपाठी, दीपक, हनुमान, अमन आदि मौजूद रहे।
-
श्याम सुंदर तिवारी
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें