सिद्धार्थनगर। प्रदेश सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के मकसद से सपा की साइकिल रैली तीसरे दिन भी खूब दौड़ी। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में साइकिल पर सवार होकर कार्यकर्ताओं ने गांवों का भ्रमण किया।
ग्रामीणों से मिलकर सरकार की योजनाएं बताई और पार्टी से जुड़ने का आह्वान किया। कपिलवस्तु विधानसभा क्षेत्र की समाजवादी विकास संदेश यात्रा बर्डपुर क्षेत्र में घूमी।
विधायक विजय पासवान व जिलाध्यक्ष अजय चौधरी ने साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बर्डपुर से रवाना हुई रैली विभिन्न गांवों का भ्रमण करते हुए अलीगढ़वा तक पहुंची। रैली में विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष जोखन चौधरी, अब्दुल कलाम सिद्दीकी, सोनू यादव, चंद्रजीत यादव आदि लोग मौजूद रहे।