फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: गन्ने की प्रजातियों की बुवाई ट्रेंच विधि से करें

विज्ञापन
विज्ञापन
तुलसियापुर। बढ़नी परिक्षेत्र में शरद कालीन गन्ने की वैज्ञानिक खेती के प्रति कृषकों को जागरूक करने के लिए बुधवार को अप्रवैधिक गन्ना विकास कमेटी की ओर से बढ़नी के मानपुर में शरद कालीन गन्ना विकास गोष्ठी की गई। गोष्ठी में किसानों को वैज्ञानिक विधि से खेती के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन

गन्ना कमेटी के ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक धर्मेंद्र ने बताया कि गन्ने की अधिक उपज देने वाली प्रमुख प्रजातियों की बुवाई ट्रेंच विधि से करें। गन्ने की दो पंक्तियों के बीच खाली स्थान में प्याज की चार पंक्तियों की रोपाई करें। इससे एक एकड़ गन्ने में 80 से 90 क्विंटल प्याज होगा व लगभग एक लाख रुपये का फायदा होगा।
तुलसीपुर चीनी मिल के गन्ना प्रबंधक चंद्र शेखर सिंह ने बताया कि गन्ने की खेती में उत्पादन लागत कम करने के लिए कृषि यंत्रों पर अनुदान दिया जा रहा है। गन्ना पर्यवेक्षक रवि प्रकाश चौधरी ने बताया कि आधार गन्ना पौधशाला से बीज गन्ना वितरण पर 50 रुपए प्रति क्विंटल और प्राथमिक पौधशाला से 25 रुपये प्रति क्विंटल अनुदान दिया जाता है।
विज्ञापन

इस दौरान गन्ना पर्यवेक्षक अशोक कुमार चतुर्वेदी, बीपेन्द्र सिंह, राज नारायण पाण्डेय, इंद्रजीत चौधरी, शेष नारायण द्विवेदी, रवि त्रिपाठी, राजेश सिंह, अशोक सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें