फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसी ने घर में समय बिताया तो किसी ने मंदिर में मत्था टेका

विज्ञापन
विज्ञापन
किसी ने घर में समय बिताया तो किसी ने मंदिर में मत्था टेका
विज्ञापन

-मतदान के बाद प्रत्याशियों ने घर में किया आराम
सिद्धार्थनगर। विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने के लिए दिन रात एक कर देने वाले प्रत्याशियों ने मतदान के दूसरे दिन शुक्रवार को अपनी थकान मिटाई। उन्होंने पहले परिवार के साथ कुछ समय बिताया। इसके बाद अपने समर्थकों से बातचीत कर उन्हें सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। वहीं, कुछ प्रत्याशी घर से निकले और मंदिर पहुंच गए, जहां धार्मिक माहौल में शांति का अहसास किया। ज्यादातर प्रत्याशियों ने सुबह पूजा की, उसके बाद परिवार के बच्चों के साथ बैठ गए। मतदान के बाद प्रत्याशी आराम की कोशिश में थे, लेकिन समर्थकों के पहुंचने के कारण वे थकान भूलकर वोटों के समीकरणों पर चर्चा करते रहे।
इटवा विधानसभा क्षेत्र के सपा प्रत्याशी, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद ने कई दिनों बाद नातिन आराध्या और यशा के साथ बैठकर बातें कीं और सुखद अहसास किया। सुबह 8 बजे ही उनके समर्थक आ गए थे, उन्होंने लोगों से मुलाकात कर बातचीत की। उन्होंने बताया कि उनके दांत में दर्द था, लेकिन समर्थकों का उत्साह देखकर दर्द कम हो गया। शाम को वे सातवें चरण के प्रचार के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन

इटवा से भाजपा प्रत्याशी, बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री डॉ. सतीश चन्द्र द्विवेदी ने सुबह 7.30 बजे घर के मंदिर में पूजा की, उसके बाद मां कांलिंदी द्विवेदी, पत्नी कल्याणी द्विवेदी और पुत्र कार्तिकेय व सुकृति के साथ समय बिताया। उसके बाद केन्द्रीय चुनाव कार्यालय पर पार्टी कार्यकर्ताओं, नेताओं और व्यापारियों, समर्थकों से मिलकर क्षेत्र भ्रमण पर निकल गए। उसके बाद देर शाम तक क्षेत्र में ही लोगों से मिलते रहे।
बांसी विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह ने सुबह परिवार में बैठकर लोगों से बातचीत की, उसके बाद जिले से बाहर चले गए। बांसी विधानसभा क्षेत्र के सपा प्रत्याशी नवीन उर्फ मोनू दूबे ने सुबह परिवार के लोगों के साथ समय बिताया। उसके बाद उन्होंने समर्थकों से मिलकर सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि समर्थकों के उत्साह से उनकी थकान कम हो गई है।
शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र से अखिल भारत हिंदू महासभा के प्रत्याशी दिवाकर विक्रम सिंह ने दोपहर 12 बजे तक घर में आराम किया। उन्होंने दिल्ली में पत्नी श्वेता सिंह, पुत्री वर्णिता व पुत्र चित्रक्ष के साथ समय बिताया। उसके बाद वे गौहनिया स्थित अपने कार्यालय पहुंचे, जहां अपने साथियों को धन्यवाद दिया।
शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र के बसपा प्रत्याशी राधारमण त्रिपाठी कई दिनों बाद परिवार में समय बिताया, उसके बाद सुबह दस बजे कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर जीत के समीकरणों पर चर्चा करने लगे। उन्होंने बताया कि ईवीएम जमा होने के बाद कई दिनों बाद अच्छी नींद ली। डुमरियागंज से सपा प्रत्याशी सैयदा खातून ने डेढ़ महीने बाद अपना पूरा दिन अपने बच्चों, मां व पति के बीच बिताया।
डुमरियागंज विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी राघवेन्द्र प्रताप सिंह की दिनचर्या शुक्रवार को बदल गई। उन्होंने सुबह उठने के तत्काल बाद ही पहले घर आए कार्यकर्ताओं से बातचीत की। उसके बाद शाहपुर अपने आवास हिन्दू भवन गए। जहां स्नान के बाद पत्नी, बेटे, बहू, बेटी और दामाद के साथ ठाकुरद्वारा मंदिर पहुंच कर पूजापाठ की। समर्थकों से मुलाकात के दौरान एक व्यक्ति के परिवार में निधन पर वे उनके घर रवाना हो गए। सुबह से शाम तक उन्होंने समर्थकों से बातें की।
कपिलवस्तु विधान सभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी श्यामधनी राही ने सबसे पहले क्षेत्र के रामजानकी मंदिर में दर्शन किया, उसके बाद सिकरी में संतों के भंडारे में शामिल हुए। उन्होंने मोहाना कार्यकर्ताओं से बातचीत की। शाम को शहर स्थित कार्यालय में उन्होंने समर्थकों के साथ बातचीत करते हुए सभी को सहयोग के लिए धन्यवाद दिया।
कपिलवस्तु विधानसभा क्षेत्र के सपा प्रत्याशी पूर्व विधायक विजय पासवान कई दिनों बाद अपने परिवार के साथ समय बिताया। पकड़ी चौराहा स्थित कार्यालय पर उन्होंने कार्यालय में कार्यकर्ताओं से बातचीत की। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता भी उनके परिवार के सदस्य हैं। कपिलवस्तु विधानसभा क्षेत्र के बसपा प्रत्याशी कन्हैया कन्नौजिया ने सुबह कार्यकर्ताओं से बातचीत की, उसके बाद शहर के सिंहेश्वरी मंदिर में जाकर पूजा की, फिर उन्होंने फरेंदा के लेहड़ा देवी मंदिर में पहुंचकर मत्था टेका।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं से की मुलाकात
शोहरतगढ़ विधान सभा क्षेत्र से अपना दल(सोनेलाल ) के प्रत्याशी विनय वर्मा ने विधानसभा क्षेत्र में केंद्रीय कार्यालय में कार्यकर्ताओं से बातचीत की। उनका परिवार सिद्धार्थनगर में नहीं है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं से बात कर सुखद अहसास हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें